पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची वनडे में सेना की टोपी पहनकर मैच खेल खेला था. साथ ही भारतीय टीम ने रांची वनडे में मिलने वाली मैच फीस को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को दान में दिया था.
बता दें, कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये थे. इन्ही जवानों की याद में अब रांची वनडे के दौरान यह ख़ास कदम उठाया गया था.
अफरीदी से पूछा गया भारतीय टीम के सेना की कैप पहनकर खेलने पर सवाल

इनदिनों पाकिस्तान की टी-20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है. जिसमे देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है. बता दें, कि पाकिस्तान सुपर लीग में पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी खेल रहे हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अफरीदी से एक रोचक सवाल कर लिया. दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार ने अफरीदी से भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की टोपी पहनकर खेलने पर राय मांगी.
अफरीदी का जवाब

पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल पर अफरीदी का जवाब काफी मजकियाँ था. अफरीदी के साथ जो व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये थे, उन्होंने साफ़ कह दिया, कि पाकिस्तान सुपर लीग है, इसलिए सिर्फ पीएसएल के सवाल पूछे जाये.
वहीं अफरीदी ने हँसते हुए कहा, “भारत के खिलाड़ियों ने कुछ पहना ही ना, उतारा, तो नहीं” अफरीदी के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
यहाँ देखें घटना का वीडियो

Shahid Afridi replies to the Indian team’s wearing of army caps against Australia #Cricket pic.twitter.com/1qdplEQpAW
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) March 11, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अफरीदी से पूछा गया भारतीय टीम के सेना की कैप पहनकर खेलने पर सवाल, बंद की अपने ही देश की बोलती appeared first on Sportzwiki.