Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या विराट कोहली बन चुके हैं एडम जाम्पा के पसंदीदा शिकार, जाम्पा ने कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठता उनकी मौजूदा फॉर्म और रिकॉर्ड से बयां हो जाती है जिनके आगे विश्व क्रिकेट का हर दिग्गज गेंदबाज असहाय नजर आता है।

विराट कोहली इस सीरीज में हो रहे हैं एडम जाम्पा का शिकार

विराट कोहली के खिलाफ हर कोई गेंदबाज किसी तरह से बचने की कोशिश करता नजर आता है लेकिन मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर विराट कोहली एक गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे हैं।

वैसे विराट कोहली किसी गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष करें ये बात पचाना कुछ मुश्किल है लेकिन जिस तरह से विराट कोहली को इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के युवा स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा आउट कर रहे हैं उससे तो यही कहा जा सकता है।

इस दौरे पर अब तक जाम्पा कोहली को कर चुके हैं तीन बार अपना शिकार

भारत के दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अब तक दो टी20 मैच और तीन वनडे हो चुके हैं जिसमें विराट कोहली जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं लेकिन इस शानदार फॉर्म के बाद भी कोहली को जाम्पा के खिलाफ मुश्किल में पाया है।

दोनों ही टीमों की अब तक इस जंग में खेले गए पांच मैचों में एडम जाम्पा ने तीन बार विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है। जब एडम जाम्पा से मैच प्रेजेंटेशन में इस बात को लेकर सवाल किया तो

जाम्पा ने कोहली के विकेट लेने को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि “हमने सामूहिक रूप से अच्छी गेंदबाजी की। हमारे तेज गेंदबाज कमाल के थे। विराट एक गंभीर खिलाड़ी हैं, जब हमने उनका विकेट हासिल किया तो ये अच्छा था।”

“मुझे नहीं लगता है कि वो मेरे बन्नी(पंसदीदा विकेट) हैं। वो सबसे मुश्किल खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं थोड़ा दबाव में था, अगर उन्होंने कुछ और चौके लगाए होते तो गति उनकी तरफ बढ जाती।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post क्या विराट कोहली बन चुके हैं एडम जाम्पा के पसंदीदा शिकार, जाम्पा ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.