Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने वनडे में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच कल शनिवार को पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था। पहले वनडे मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज और दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। केदार जाधव ने नाबाद 81 रन बनाए तो धोनी ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ भारत पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1—0 की बढ़त बना चुका है।

पहले वनडे मैच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत खास रहा। विराट कोहली ने कंगारू टीम के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली। विराट कोहली ने इस बड़ी उपलब्धि में कैरेबियाई के पूर्व दिग्गज कप्तान विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार हैदराबाद वनडे में विराट कोहली की कप्तानी में भारत को 48वीं वन-डे जीत मिली। इसके साथ ही कोहली ने विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने नेतृत्व में 47 मुकाबले जिताए थे। विराट कोहली से आगे अब इस मामलें कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 51 वनडे और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड 50 वनडे मैच जीताकर आगे है। विराट कोहली इस समय इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। अब विराट कोहली के निशाने पर पोंटिंग और क्लाइव लॉयड का सबसे ज्यादा वनडे में जीत हासिल कराने का रिकॉर्ड है। भारत और कंगारू टीम के बीच मंगलवार 5 मार्च को दूसरा वनडे मैच नागपुर में खेला जाएगा।