Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के देश लौटने पर कोहली और सचिन ने जताया ख़ुशी, लेकिन बीसीसीआई ने किया ये दिल जीतने वाला काम

पिछले 15 दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तल्खी देखी जा रही है जिसमें 1 मार्च यानि शुक्रवार को दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास के बीच एक बड़ी सुकून देने वाली खबर देखने को मिली जिसके बाद हमारे पूरे देश में खुशी की लहर है।

विंग कमांडर अभिनंदन के देश वापसी पर खुशी की लहर

पाकिस्तान के द्वारा हमारे देश के साहसी पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को गिरफ्त में ले लिया था जिन्हें शुक्रवार को जबरदस्त दबाव के बीच पाकिस्तान ने छोड़ दिया है।

हमारे वीर विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान की गिरफ्त से आजादी मिलने के बाद देश में खुशी की लहर को साफ तौर पर देखा जा सकता है और हर कोई अभिनंदन की देश वापसी का स्वागत कर रहा है।

क्रिकेट जगत भी अभिनंदन के स्वागत में जुटा

शुक्रवार रात 9.21 पर बहादुर पायलट अभिनंदन वर्मा जैसे ही अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुए पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। हर भारतवासी बहुत ही खुश है।

ऐसे में जब पूरा भारत अभिनंदन के स्वागत में जुटा है तो भला भारतीय क्रिकेट जगत इससे भला कैसे दूर रह सकता था। भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड से लेकर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और अनिल कुंबले जैसे हर भारतीय खिलाड़ी ने अभिनंदन के देश लौटने का स्वागत किया।

बीसीसीआई से लेकर भारत के हर बड़े क्रिकेटर ने ऐसे व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने तो विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जारी टी-शर्ट ही विंग कमांडर अभिनंदन के नाम कर देश लौटने का स्वागत किया।

तो वहीं विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर से लेकर अनिल कुंबले, गौतम गंभीर, उमेश यादव ने भी अपने ही अंदाज में भारत के इस जांबाज पायलट का देश लौटने पर खुशी व्यक्त की।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के देश लौटने पर कोहली और सचिन ने जताया ख़ुशी, लेकिन बीसीसीआई ने किया ये दिल जीतने वाला काम appeared first on Sportzwiki.