Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उस्मान ख्वाजा ने इन्हें ठहराया भारत के तीसरे मैच हारने का जिम्मेदार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच रांची में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रर्दशन कर मैच को अपनी मुट्ठी में कर लिया. सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद सीरीज को जीवित रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतना जरुरी था. ऑस्ट्रेलिया इस मैच में शुरुआत से ही भारतीय टीम पर हावी रही.

टाॅस जीतकर भारत ने आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करने उतरे ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और एरोन फिंच की जोड़ी ने शुरुआत से ही धमाल मचाना शुरु किया. और यह अंत तक चलता रहा.उस्मान ख्वाज के शतक की बदौलत ही टीम का स्कोर 313 रन पर पहुंच पाया.

314 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही बड़ी साधारण रही, मात्र 27 रन के स्कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिेए थे. इसके बाद कोहली और धोनी की संभली हुई पारी ने भारत के लिए थोड़ी आस बंधाई लेकिन यह भी ज्यादा देर तक नहीं चल सका. कोहली के शतक के बाद भी भारत ने यह मैच गंवा दिया.

मैच समाप्त होने के बाद शतकवीर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि सीरीज में अपने आपको जीवित रखने के लिए इस मैच को जीतना बहुत ही महत्वपूर्ण था, लगातार दो मैच हारने के बाद वैसे भी हम लोग बहुत पीछे हो गए थे, सीरीज में अपने आपको जीवित रखने के लिए इस मैच को जीतने के अलावा हम लोग के पास कुछ भी शेष नहीं था.

एक समय तो लगा कि हम इस मैच को हार भी जाएंगे, जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहा था, उस समय हमारी टीम भारत की अपेक्षा पीछे चल रही थी. विराट का विकेट ही मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा. बता दें कि ये उस्मान ख्वाजा का पहला शतक था.

 

The post उस्मान ख्वाजा ने इन्हें ठहराया भारत के तीसरे मैच हारने का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.