आईपीएल से पहले खिलाड़ियों के कार्य क्षमता पर लगातार चर्चा जारी है, बीसीसीआई ने तो इसके लिए पांच सदस्यीय पैनल का भी गठन कर दिया है, जो खिलाड़ियों पर निगरानी रखेगा.लगातार इस पर बहस हो रही है कि जिन 15 भारतीय खिलाड़ियों का वर्ल्डकप टीम में चयन होने वाला है उनका वर्कलोड कम कैसे किया जाए. जबकि एक तरफ फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों से उनका 100 प्रतिशत चाहती है.

बहस के ही बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उन पर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को पूरे सीजन में सभी मैच खिलाने पर कोई दबाव नहीं है.
मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को रेस्ट की जरूरत है तो वह ले सकता है, फ्रेंचाइजी की ओर से पूरी तरह छूट दी गयी है. हालांकि वर्कलोड को किस तरह मैनेज करना है. ये भी बताया है.
सभी के लिए आराम बेहद जरूरी

मिरर नाउ से बातचीत में रोहित शर्मा ने कहा
”मैं इससे पूरी तरह सहमत हूँ और समझता भी हूं कि खिलाड़ियों को अपने वर्कलोड को लेकर परवाह करनी चाहिए. हर किसी के शरीर पर निर्भर करता है. सभी एक जैसे नहीं होते हैं. हम में से सभी खिलाड़ियों ने पिछले 6 महीने में काफी क्रिकेट खेला है फिर चाहे वह घरेलू क्रिकेट हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट. सभी ने काफी क्रिकेट खेला है. इसलिए व्यक्तिगत अनुशासन जरुरी है.”
बुमराह और हार्दिक जब चाहे ले सकते हैं आराम
बुमराह और हार्दिक पंड्या को सभी मैच खिलाने पर रोहित ने कहा
”मैं अन्य फ्रेंचाइजियों के बारे में तो नहीं बता सकता, लेकिन मुंबई इंडियंस से हमें छूट मिली है. अगर किसी को शारीरिक समस्या है तो वह आराम कर सकता है, इसलिए बुमराह और हार्दिक को सभी मैच में खिलाने पर कोई दबाव नहीं है.”

आगे रोहित ने कहा, कि
“यह कप्तान और कोच को तय करना है कि अगर कोई खिलाड़ी अपने आपको फिट महसूस नहीं कर रहा है, तो उसे आराम दिया जाए, इ्न बातों का ध्यान रखना जरुरी है.अगर वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे तो वह नहीं खेल सकते.”
The post जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जब चाहे ले सकते हैं आईपीएल से आराम: रोहित शर्मा appeared first on Sportzwiki.