इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी दुविधा है। एक तरफ उनके लिए जहां आईपीएल का बिजी शेड्यूल है तो साथ ही साथ आईपीएल के तुरंत बाद विश्व कप खेलना है। यानि उनके लिए फ्रेंचाइजी और देश दोनों ही हैं लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दोनों ही जगहों पर अपने काम को अंजाम देने की ठानी है।
विराट कोहली ने आईपीएल फ्रेंचाइजी पर वर्कलोड का दवाब डालने की बात से इनकार
ऐसे में ये भी बातें हो रही हैं कि बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी से खिलाड़ियों पर वर्कलोड कम करने को कहा होगा और ये बातें काफी समय से की जा रही हैं लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात को नकारा है।

आईपीएल में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए इस बात से पूरी तरह से इनकार किया है कि ऐसी कोई बात बीसीसीआई के द्वारा नहीं कही गई है।
हर कोई अपने शरीर की मांग के हिसाब से खेल सकता है मैच
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एप लॉन्चिंग के दौरान विराट कोहली ने कहा कि
“आप किसी भी चीज पर एक टोपी नहीं लगा सकते हैं। अगर मैं 10, 12 या 15 मैच खेलने में सक्षम हूं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि दूसरा आदमी केवल वहीं खेल सकता है। मेरे शरीर की मांग हो सकती है कि मैं निश्चित संख्या में मैच खेलूं और मुझे इसके बारे में स्मार्ट होने की जरूरत है।”

“किसी और का शरीर मेरा या उससे कम सक्षम हो सकता है, ये एक बहुत ही व्यक्तिगत चीज है और हर कोई विश्व कप खेलना चाहता है, इसलिए लोग इसके बारे में स्मार्ट होंगे क्योंकि आप ऐसे लोगों को याद नहीं करना चाहते हैं।”
खिलाड़ियों को पता है अपने फिटनेस को लेकर जिम्मेदारी
विराट कोहली ने आगे कहा कि
“जिम्मेदारी के दृष्टिकोण से, सभी भारतीय खिलाड़ियों पर आईपीएल के दौरान फिटनेस और अपने कार्यभार पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी।

“और भारतीय टीम के हमारे द्वारा बनाया गए मन के फ्रेम को जारी रखने के लिए हर दिन अच्छे के लिए प्रयास और सुधार करें। हर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को मन के अच्छे फ्रेम में विश्व कप में जाने के अवसर के रूप में ले जाएगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विश्व कप से पहले आईपीएल खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों को कोहली की विराट सलाह, खेलें सिर्फ इतने मैच appeared first on Sportzwiki.