इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच आईपीएल के 12वें सीजन का तीसरा मुकाबला रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। नए नाम से इस सीजन में उतरी दिल्ली की टीम ने इस सीजन का शानदार आगाज किया। दिल्ली की टीम ने इस सीजन के पहले मैच में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की।
इसी बीच आईपीएल के 12वें सीजन से हार से शुरूआत करने वाली रोहित शर्मा की कमान वाली टीम मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मुंबई के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह एक रन बचाने के चक्कर में चोटिल हो गए। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बुमराह को कंधे में चोट आई है। जिसके कारण वो मैदान में दर्द से कहराते हुए नजर आएं और मैदान से बाहर चले गए। बुमराह बल्लेबाजी करने भी मैदान में नहीं उतरे।
लेकिन सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की ये चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इससे टीम इंडिया के चनयकर्ताओं और टीम के मैनेजमेंट की चिंताएं तो खत्म नहीं होंगी। क्योंकि अब इंग्लैंड में खेले जाने वाले 2019 के विश्वकप मात्र दो महीने ही बचे है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के इस मैच में दिल्ली ने 214 का लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन मुंबई की टीम 176 रनों पर ही ढेर हो गई और ये मैच हार गई।
Herald