Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेंगे इमरान ताहिर

जोहानसबर्ग
दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने कहा कि वह मई-जून में इंग्लैंड में होने विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि ताहिर वर्ष 2020 में होने वाले ट्वंटी-20 क्रिकेट विश्व कप तक ट्वंटी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। ताहिर ने कहा कि मैं हमेशा से ही विश्व कप में खेलना चाहता हूं। यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है कि मैं इस महान टीम के लिए खेल रहा हूं। मैंने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को जानकारी दे दी है कि मैं विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहा हूं इसलिए मेरा अनुबंध तब तक के लिए है। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा कि इसके बाद सीएसए मुझे दुनिया भर में अलग-अलग लीग में खेलने की अनुमति दे दी है और मैं चाहता हूं कि मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्वंटी-20 क्रिकेट खेलता रहूं। मुझे लगता है कि मेरे अंदर ट्वंटी-20 में एक भूमिका निभाने की काबिलियत है। यह मौका देने के लिए मैं सीएसए का शुक्रगुजार हूं।