Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम के इस फैसले से पाकिस्तान हुआ शर्मसार

स्पोर्ट्स डेस्क।पाकिस्तान के लिए इन दिनों कुछ भी सही नहीं हो रहा है और वह कुछ भी करता है तो उसकी वजह से उसे शर्मसार होना पड़ता है। पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान के लिए हर दिन कोई ना कोई परेशानी खड़ी होती जा रही है। पाकिस्तान भारत को नीचा दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है लेकिन उसे हर बार मुंह की खान पड़ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए तीसरे वनडे में सैन्य टोपियां पहनकर मैदान पर उतरी थी और उस मैच की फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान करने का फैसला किया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के देशभक्ती को देखकर पाकिस्तान के होश उड़ गए और उसने भारतीय टीम के खिलाफ आईसीसी को पत्र लिखकर इस तरह की टोपी पहनने के लिए भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन पाकिस्तान को पता नहीं था की भारत कोई भी काम करता है तो उसको आधा अधुरा नहीं करता है। जब पाकिस्तान ने आईसीसी को भारत के खिलाफ कार्यवाली करने के लिए पत्र लिखा तो आईसीसी ने पाकिस्तान को करार जवाब देते हुए कहा की हमने ही भारतीय टीम को टोपी पहनने की अनुमति दी है।


आईसीसी का यह जवाब सुनकर पाकिस्तान के होश उड़ गए और उसे समझ नहीं आया की वह इसका जवाब कैसे दें। पाकिस्तान को पता नहीं है की भातर कभी भी कोई काम कच्चा नहीं करता है। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की देशभक्ति को देखकर पाकिस्तान की नींद उड़ गई है और बीसीसीआई ने पहले ही आतंक फैलाने वाले देशों की टीम को विश्व कप से बाहर करने के लिए आईसीसी को पत्र लिखा चुका है।



Herald