Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिद्धीमान साहा ने खुद बताया ऋषभ पंत और उनमे कौन है भारतीय टीम के लिए बेहतर विकल्प

एक क्रिकेटर के लिए चोट पूरे करियर को ही तबाह कर सकती है। जो क्रिकेटर अपने स्टारडम को लगातार आगे बढ़ा रहा हो लेकिन एक चोट उसे रातों रात खत्म कर सकती है। ऐसा ही कुछ भारत के नंबर वन विकेटकीपर कहे जाने वाले रिद्धीमान साहा के साथ हुआ, जो काफी लंबे समय से टीम से दूर हैं।

रिद्धीमान साहा को चोट ने कर दिया टीम से दूर

करीब एक साल पहले तक रिद्धीमान साहा भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के नंबर वन विकेटकीपर बल्लेबाज थे और उनके करियर का ग्राफ लगातार आगे बढ़ता जा रहा था।

लेकिन रिद्धीमान साहा के परवान चढ़ते करियर को उनकी किस्मत की ऐसी नजर लगी कि उन्हें आईपीएल के दौरान चोटिल होना पड़ा और लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा।

ऋषभ पंत को लेकर साहा ने कही बड़ी बात, पंत ने अपने मिले मौके को भुनाया

अब युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इसी मौके की ताक में थे और उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए ना सिर्फ अपनी जगह को मजबूत किया है बल्कि रिद्धीमान साहा के करियर को ग्रहण लगा दिया।

ऋषभ पंत के टेस्ट टीम में दबदबे को देखते हुए रिद्धीमान साहा ने बड़ी बात कही है। साहा ने साफ किया है ऋषभ पंत ने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया।

रिद्धीमान साहा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि

“चोंटे किसी भी समय हो सकती हैं। और कोई भी व्यक्ति जब अंदर आएगा तो वो स्पष्ट रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए देखेगा और ऋषभ ने भी ऐसा ही किया।”

मेरी प्राथमिकता है कि टीम अच्छा करें

साहा ने कहा कि

टीम प्राथमिकता है और मैं चाहता हूं कि टीम अच्छा करे और मुझे लगता है कि ऋषभ ने अच्छा प्रदर्शन किया है और खुद को साबित किया है। अब चयनकर्ताओं को फैसला करना है कि वो आगे बढ़ने वाली चीजों को कैसे देखते हैं।”

“मैं कुछ समय के लिए खेल से बाहर हो गया था और मुझे मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ अच्छा लगा। मैंने खेला और मुझे अच्छा लग रहा है मुझे पता है कि आईपीएल मे खुद को स्थापित करने का एक अच्छा मौका है।”

अपनी चोट को लेकर साहा ने कहा कि

जब मैं इंग्लैंड में था तब ऑपरेशन के बाद टीम में मिला था। उसके बाद जब मैं राष्ट्रीय क्रिकेट एकादमी टीम में था। प्रबंधन ने एनसीए में प्रशिक्षकों के माध्यम से एक जांच रखी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post रिद्धीमान साहा ने खुद बताया ऋषभ पंत और उनमे कौन है भारतीय टीम के लिए बेहतर विकल्प appeared first on Sportzwiki.