Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित करे पारी की शुरुआत मुंबई होंगी आईपीएल की मुख्य दावेदार: सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी के बारे मे बोलते हुए कहा कि आईपीएल के इस सीजन में रोहित शर्मा को मुंबई के लिए ओपनिंग  करनी चाहिए यदि रोहित ओपनिंग करते हैं, तो मुंबई की टीम आईपीएल खिताब की मुख्य दावेदार होंगी.

रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए भी ओपनिंग  करते है और ओपनिंग करते हुए उन्होंने बहुत सारे मैच भारतीय टीम को जीताये है जो वो मुंबई के लिए भी कर सकते है .

दिल्ली के खिलाफ खेल करेंगे आईपीएल के इस सीजन का आगाज

मुंबई की टीम अपना आईपीएल अभियान रविवार को दिल्ली के खिलाफ खेल कर शुरू करेंगी . दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले मैच की तुलना भारत और पाक के बीच होने वाली टक्कर से की जाती है . मुंबई और दिल्ली के बीच की ये जंग आईपीएल के पहले सीजन से ही चली आ रही है .

मुंबई और दिल्ली दोनों टीम अपनी आईपीएल अभियान की शुरुआत जीत से करने को बेक़रार है. कागज में देखे तो ये दोनों टीम इस बार काफ़ी मजबूत दिखाई दे रही हैं.

पिछली बार अच्छा नहीं कर पाई थी मुंबई इंडियन्स

पिछले सीजन में मुंबई की टीम अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और आईपीएल के प्लेऑफ तक भी नहीं जा पायी थी. इस बार रोहित के ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने से मुंबई की टीम अच्छा करेगी ये अनुमान लगाया जा रहा है.

दिल्ली की टीम भी पिछले कुछ सीजन से अच्छा नहीं कर पा रही है इस लिए वो भी इस बार अच्छा खेल कर प्लेऑफ मे जगह बनाने को बेताब होंगे .दिल्ली की टीम ने तो इस बार अपना नाम भी बदल लिया है और इस बार टीम में दिल्ली के लोकल बॉय धवन भी खेलते हुए दिखाई देंगें.

भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित और धवन एक बार फिर से एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे तो मुकाबला और भी रोमांचक हो जायेगा.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोहित करे पारी की शुरुआत मुंबई होंगी आईपीएल की मुख्य दावेदार: सुनील गावस्कर appeared first on Sportzwiki.