Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : कोहली ने की जम्पा के शार्ट बॉल की भविष्यवाणी, जो बिल्कुल सच साबित हुई

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच 8 मार्च शुक्रवार को खेला गया था. इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 32 रन के अंतर से जीत लिया था. इस मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना देखने को मिली है. दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा की गई भविष्यवाणी पूरी तरह सच साबित हुई हैं.

कोहली ने की जम्पा के शार्ट बॉल की भविष्यवाणी

आपकों बता दें, कि सीरीज के इस तीसरे वनडे में भारत को 314 रन का एक विशाल स्कोर मिला था. इस मैच में भारत की पारी का 25वां ओवर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा लेकर आ रहे थे.

इस ओवर के दौरान स्ट्राइक पर केदार जाधव थे. वहीं नॉन स्ट्राइक पर विराट कोहली थे, कोहली ने भविष्यवाणी करते हुए जाधव से कहा, कि ‘यह बॉल को पीछे रखेगा’

विराट की भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित 

विराट कोहली का जाधव से कहने का मतलब था, कि एडम जम्पा शार्ट गेंद करेंगे और हमारे कप्तान कोहली की यह बात बिल्कुल सही साबित हुई.

एडम जम्पा ने इस ओवर की अपनी अंतिम गेंद को शार्ट रखा और जाधव कोहली की वजह से पहले ही शार्ट गेंद के लिए तैयार थे, इसलिए उन्होंने बैकफुट से एक शानदार चौका लगा दिया.

यहाँ क्लिक कर देखें कोहली की सच हुई भविष्यवाणी का वीडियो 

 


आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान स्टंप माइक से कहते हुए सुनाई दे रहे है, कि यह बॉल को पीछे रखेगा और कैसे फिर जम्पा ने बॉल को शार्ट कराया और जाधव ने गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया.

बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 95 गेंदों पर 123 रन की पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 16 चौके व एक छक्का लगाया. हालाँकि, उनकी इस शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाई हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : कोहली ने की जम्पा के शार्ट बॉल की भविष्यवाणी, जो बिल्कुल सच साबित हुई appeared first on Sportzwiki.