स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच भारतीय टीम ने जीतकर शानदार वापसी की है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस जीत से काफी खुश है साथ ही वह टीम के साथ अब नागपुर में होने वाले अगले मैच की तैयारी में जुटे हुए है। साथ ही हाल ही में विराट ने रविवार को ट्विटर पर टीम के साथी मोहम्मद शमी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है।
Nagpur next. ✈️ With the lean mean pace machine @MdShami11 pic.twitter.com/LoQP1OtKYd
— Virat Kohli (@imVkohli) March 3, 2019
आपको बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे नागपुर में 5 मार्च को खेला जाएगा है। उससे पहले विराट कोहली ने फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि - अब अगला पड़ाव नागपुर। साथ में हैं लीन मीन पेस मशीन मोहम्मद शमी। साथ ही आपको बता दे कि विराट कोहली अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नजर आ रहे है। हाल ही में मैच के बाद उन्होंने ने केदार जाधव और महेंद्र सिंह धौनी की तारीफ की साथ ही उन्होंने ने भारतीय टीम के गेंदबाजों की भी तारीफ कि है।
आपको बता दे कि दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 236 रन बनाए। भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए और 10 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। साथ ही भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन केदार जाधव ने बनाएं उन्होंने ने 81 रन पारी खेली साथ ही एमएस धोनी ने नाबाद 59 रन बनाए।
ये भी पढ़े:
दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी ने 39 साल की उम्र में लगाए 39 छक्के
विश्वकप से पहले विराट कोहली ने अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर दिया ये बयान
सचिन तेंदुलकर ने इस खास अंदाज में किया विंग कमांडर अभिनंदन स्वागत
Herald