इंटरनेट डेस्क। जेपी डुमिनी साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज है। साउथ अफ्रीका के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने करियर में कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। जेपी डुमिनी ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिल की है।
आईपीएल में घरेलू टीम के लिये खेलना हमेशा विशेष होता है: इशांत शर्मा
इसी बीच जेपी डुमिनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका का ये तूफानी बल्लेबाज इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्वकप के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके है। वहीं अपने वतन दक्षिण अफ्रीका में वो आखिरी मैच कल श्रीलंका के खिलाफ केपटाउन में खेलेंगे। जेपी डुमिनी अपने घरेलू मैदान केपटाउन में अपना आखरी वनडे मैच खेलेंगे। लेकिन डुमिनी ने बताया कि वो टी20 में खेलते रहेंगे।
साउथ अफ्रीका के इस तूफानी बल्लेबाज ने 2017 में टेस्ट मैचों और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने 2004 में अपने करियर की शुरूआत की थी। जेपी डुमिनी श्रीलंका के खिलाफ अपना 194वां अंतिम वनडे मैच खेलेगे। साउथ अफ्रीका का ये हरफनमौला खिलाड़ी 2019 के विश्वकप से पहले 2011 और 2015 का वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। डुमिनी के करियर का ये तीसरा विश्वकप होगा। जेपी डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 193 वनडे मैच खेले हैं। डुमिनी ने इस दौरान 5047 रन बनाए हैं और 68 विकेट भी हासिल किए हैं।