Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे के पास अपनी काबिलियत दिखाने का बेहतरीन मौका: सुनील गावस्कर

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पिछले काफी समय से वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी अंतिम वनडे सीरीज पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में खेला था। वहीं उन्होंने अपना अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला था। आज वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेलेंगे।

सुनील गावस्कर को उम्मीद

अजिंक्य रहाणे को भारतीय सीमित ओवरों की टीम में मौका नहीं मिलने पर सुनील गावस्कर ने अपना गुस्सा निकाला है। उन्हें आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन के बीच होने वाले मैच से काफी उम्मीद है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में उन्होंने लिखा

“अजिंक्य रहाणे के पास भारतीय चयनकर्ताओं को यह दिखाने का मौका मिलेगा कि वह इस प्रारूप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। अश्विन पर भी यही बात लागू होती है, क्योंकि वह अपने सीमित ओवर के करियर को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस खिलाड़ी पर भी नजर

इसके साथ ही सुनील गावस्कर की नजर एक साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे स्टीवन स्मिथ पर भी होगी। स्मिथ जनवरी में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल भी हो गये थे। गावस्कर ने लिखा

“टूर्नामेंट के पहले चैंपियन पंजाब के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। सभी की नजरें स्टीव स्मिथ पर होंगी जो खुद पिछले साल टूर्नामेंट से बाहर रहने के बाद उसकी भरपाई करना चाहेंगे।”

पिच पर भी रखी राय

आईपीएल के इस सीजन के पहले मुकाबले में पिच काफी धीमी थी। इसी वजह से उसमें स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद थी और बल्लेबाज रनों के लिए जूझ रहे थे। पिच के बारे में सुनील गावस्कर ने कहा

“यह भारतीय घरेलू सत्र का अंत है और इसी वजह से पिचें बेजान हो चुकी हैं। लोग आईपीएल में बड़े और लंबे शॉट्स देखना चाहते हैं। यदि वे उन्हें उन्हें यह नहीं मिलता तो उनका रोमांच स्तर नीचे चला जाता है। उम्मीद है, अन्य स्थानों पर पिचें हार्ड होंगी और उनकी गति अधिक होगी ताकि अधिक शॉट खेले जा सकें।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अजिंक्य रहाणे के पास अपनी काबिलियत दिखाने का बेहतरीन मौका: सुनील गावस्कर appeared first on Sportzwiki.