Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने कहा विराट और रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के बिना भारत का विश्वकप जीतना नामुमकिन

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में कुछ ही महीनों में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आगाज होना है। इस विश्व कप के लिए विराट कोहली की अगुवायी वाली भारतीय टीम को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम पर हर किसी की नजरें टिकी हैं तो भारतीय फैंस की अपनी टीम पर खासी उम्मीदें हैं।

विश्व कप में भारतीय टीम के लिए धोनी को बताया जा रहा है खास

विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर भारतीय टीम पर वैसे तो किसी को कोई शक नहीं है लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट में टीम के लिए पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बहुत ही जरूरी बताया जा रहा है।

भारतीय टीम के लिए पिछले काफी समय से भले ही महेन्द्र सिंह धोनी टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में भारतीय टीम को उनका बेजोड़ अनुभव खास तरह से काम आया है।

शेन वार्न ने कहा, टीम में जरूरी होते हैं एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी

इसी बात को आगे रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने विश्व कप में विराट कोहली को महान कप्तान साबित करने के लिए महेन्द्र सिंह धोनी का होना जरूरी और खास बताया है।

शेन वार्न ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि

जब चीजें कठिन होती हैं, तो आपको एमएस धोनी की तरह अनुभवी लोगों की जरूरत होती है। मेरे लिए, एमएस धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और आपके पक्ष में एक ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए।”

दिल्ली में मंगलवार को एएनआई के साथ बात करते हुए शेन वार्न ने ये बात रखी और साथ ही आगे कहा कि

एमएस धोनी की आलोचना करने वालों को बिल्कुल भी पता नहीं है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं।

शेन वार्न के इन विचारों से ये तो साफ है कि वो विराट कोहली की टीम के लिए धोनी को कहां देख रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड हैं फेवरेट, लेकिन कम नहीं है ऑस्ट्रेलिया

आगे शेन वार्न ने ऋषभ पंत की जगह के साथ ही विश्व कप की दावेदार टीम को लेकर भी अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने कहा कि “उन्हें अभी भी ये लगता है कि पंत के लिए जगह नहीं है।”

तो वहीं विश्व कप की फेवरेट को लेकर वार्न ने कहा कि

मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड को फेवरेट किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने 6 से 12 महीनों में जो क्रिकेट खेला है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भी उस विश्वास को विकसित करना शुरु कर दिया है वो फिर से कहीं भी जीत सकते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post शेन वार्न ने कहा विराट और रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के बिना भारत का विश्वकप जीतना नामुमकिन appeared first on Sportzwiki.