Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीक्षा संयुक्त पांचवें स्थान पर रहीं

क्येनबेयान (आस्ट्रेलिया)
भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने रविवार को नया अध्याय जोड़ते हुए न्यू साउथ वेल्स ओपन में पहली बार संयुक्त पांचवां स्थान हासिल किया। दीक्षा ने पिछले साल एमेच्योर रहते हुए प्रो टूर्नामेंट जीता था। वह इस साल के शुरू में पेशेवर बनी थीं और अच्छी प्रगति कर रही हैं। दीक्षा ने अंतिम दिन एक अंडर 70 का कार्ड खेला और कुल छह अंडर 278 का स्कोर बनाया। वहीं एक अन्य भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम दौर में दो अंडर 69 के कार्ड से संयुक्त 18वें स्थान पर रहीं। उनका कुल स्केार दो अंडर 282 रहा। आस्था मदान ने 73 के कार्ड से कुल 287 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त 36वें स्थान पर रहीं।