इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने मंगलवार को कंगारू टीम को नागपुर में 8 रनों से हराकर एक हारा हुआ मैच जीतने में सफलता हासिल की। इसी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने वनडे में 500वीं जीत दर्ज कर ली है। इसी 500वीं जीत के साथ ही भारत इस मामलें में अब दूसरे स्थान पर आ गया है। भारत से पहले ये उपलब्धि हासिल करने वाला कंगारू पहला देश था।
इस खिलाड़ी ने भारत को 500वीं वन-डे जीत दर्ज कराने में निभाई अहम भूमिका
इसी बीच नागपुर वनडे में भारतीय टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने एक प्लान बनाया और उनका ये प्लान सफल भी हो गया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और वर्तमान कप्तान विराट कोहली का फैसला काम कर गया है और टीम ने हारा हुआ मैच आसानी से जीत लिया।
कोहली ने दूसरे वनडे में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने दुनिया के पहले कप्तान
कंगारू टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रनों की दरकरार थी। ऐसे में भारत के इन तीन धुरंधरो ने चक्रव्यूह बनाया और अंतिम ओवर में गेंद थमा थी हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को। विजय ने भी अपनी काबिलियत को बखूबी साबित किया और इन खिलाड़ियों के फैसले पर खरा उतरा। शंकर ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर स्टोइनिस को पगधावा और उसके बाद तीसरी गेंद पर जम्पा को बोल्ड कर भारत को को 500वीं जीत दिलाई। भारत और कंगारू टीम के बीच अब पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में 2—0 की अजेय बढ़त बना चुका है।