Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजय जडेजा ने नहीं चुना था अपनी विश्व कप टीम में केदार जाधव को, अब कहा हूँ शर्मिंदा

कुछ दिन पहले ही अजय जडेजा ने विश्व कप 2019 के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था. उन्होंने क्रिकबज से बातचीत करते हुए अपने 15 खिलाड़ियों का नाम बताया था. उनकी विश्व कप टीम में केदार जाधव का नाम नहीं था. हालाँकि, केदार जाधव के शानदार प्रदर्शन के कारण ही भारत की टीम पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 6 विकेट से हरा पाई थी.

केदार के शानदार प्रदर्शन के बाद जडेजा ने कहा, हूँ शर्मिंदा 

पहले वनडे में केदार जाधव के शानदार प्रदर्शन के बाद अजय जडेजा ने क्रिकबज को दिए गए बयान में कहा है, कि मैं शर्मिंदा हूँ, कि मैंने केदार जाधव को अपनी विश्व कप टीम में नहीं लिया. साथ ही उन्होंने केदार जाधव के बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की हैं.

ये शब्द कहें अजय जडेजा ने 

अजय जडेजा ने अपने बयान में कहा,

“केदार जाधव ने पहले वनडे में शानदार तरीके से भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया. उन्होंने धोनी का काम भी काफी आसान कर दिया था. दोनों ने ही एक-दूसरे का बहुत समझदारी से साथ दिया और भारतीय टीम को कामयाबी दिलाई दोनों की ही एक नजर रन-रेट की तरफ थी. 

केदार जाधव की गेंदबाजी से ज्यादा मैं उनकी बल्लेबाजी से प्रभावित हूँ, क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिल रहा है, तो वह  अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

हालाँकि, गेंदबाजी में आप उन पर उतना भरोसा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वह आपके मुख्य स्पिनर नहीं है, एक बल्लेबाज के नाते मैं अगर उन्हें खेलूँगा, तो मैं भी उनके ओवरों में 6 रन प्रति ओवर बनाना चाहूँगा और उनके खिलाफ रिस्क लेना चाहूँगा, शायद इसी वजह से वह विकेट निकालने में कामयाब हो पा रहे हैं. मुझे नहीं लगता, कि उनकी गेंदबाजी पर इतनी चर्चा होनी चाहिए. हालाँकि, मैं शर्मिंदा हूँ, कि मैंने उन्हें अपनी टीम में नहीं लिया था.”

जहीर ने कहा, केदार की गेंदबाजी भारत के लिए प्लस पॉइंट

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने केदार जाधव को लेकर कहा,

 

“एमएस धोनी और केदार जाधव दोनों ने ही पहले वनडे में परिपक्वता दिखाई थी. केदार जाधव ने हाई-रिस्क शॉट खेले और ऑस्ट्रेलिया टीम पर दबाव बनाया था. वे दोनों दबाव परिदृश्यों में सहज दिख रहे थे. वह कभी भी हड़बड़ी में नहीं दिखे, और दबाव की परिस्तिथि से टीम को निकालने में सक्षम थे. 

केदार जाधव अपने उच्च जोखिम वाले शॉट्स को अच्छे से जानता है. वह दिमागी रूप से काफी समझदार हैं और समझदारी से ही हाई रिस्क शॉट्स खेलता है. वह क्रीज की गहराई का भी बहुत अच्छे तरीके से फायदा उठता हैं और अपनी कम ऊंचाई का बहुत अच्छी तरह से उपयोग करता हैं.

उनकी गेंदबाजी भारत के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हैं. मैं जानता हूँ, कि उन्होंने भारतीय टीम में आकर ही लगातार गेंदबाजी करना शुरू किया है. उनकी गेंदबाजी से भारत को काफी मदद मिल रही हैं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अजय जडेजा ने नहीं चुना था अपनी विश्व कप टीम में केदार जाधव को, अब कहा हूँ शर्मिंदा appeared first on Sportzwiki.