Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय शंकर बेहतर से और बेहतर होते जा रहे : सुनील गावस्कर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज वर्तमान में जारी है. इस सीरीज में भारतीय टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर विजय शंकर का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार सभी को प्रभावित कर रहे हैं. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए एक कॉलम लिखा है जिसमे उन्होंने विजय शंकर की जमकर तारीफ की है.

शंकर बेहतर से और बेहतर होते जा रहे 

सुनील गावस्कर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए एक कॉलम में लिखा, “जिस तरह नागपुर में विजय शंकर ने कप्तान कोहली का साथ दिया, वह वाकई में भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा था. शंकर ने मुश्किल परिस्थिति में अपने बल्लेबाजी की एबिलिटी को साबित किया. 

भारत के तीन बड़े बल्लेबाज आउट हो चुके थे, इसके बाद उन्होंने दबाव में फ्लो के साथ बल्लेबाजी की और कप्तान विराट का काम आसान किया था. 

अंत में जब ऑस्ट्रेलिया को 11 रन चाहिए थे, तो फिर उसने गेंद के साथ कमाल दिखाया, उसने अंतिम दोनों विकेट हासिल कर भारतीय टीम को जीत दिला दी. यह देखना शानदार था, कि उनका आत्मविश्वास अच्छा है. वह अपने पहले ओवर में 13 रन दे चुके थे, लेकिन इसके बावजूद दबाव की स्थिति में अपने को बहुत अच्छी तरह से साबित किया. वह बेहतर से और बेहतर होते जा रहे हैं.”

भारत को मिल गया बल्लेबाजी ऑलराउंडर 

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा, “भारत को एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर की जरुरत भी हैं और इस काम को विजय शंकर बखूबी निभा सकते है. मुझे लगता है, कि भारत को एक अच्छा बल्लेबाजी ऑलराउंडर मिल चूका हैं. जिसे प्लेइंग इलेवन में शामिल करने में कोई बुराई नहीं है.” 

विराट के भरोसे से मिल रही शंकर को सफलता 

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा,

“जो विश्वास कप्तान विराट कोहली, विजय शंकर पर दिखा रहे है, उससे वह काफी आगे तक जा सकते है. किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कप्तान का भरोसा चाहिए होता है और विराट उन्हें यह भरोसा बखूबी दे रहे हैं.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विजय शंकर बेहतर से और बेहतर होते जा रहे : सुनील गावस्कर appeared first on Sportzwiki.