Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- मोहम्मद शहजाद ने विकेट के पीछे दिखायी ऐसी चुस्ती कि आ गई महेन्द्र सिंह धोनी की याद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन और चुर्ती भरे विकेटकीपर हैं ये उन्होंने एक नहीं बल्कि सैकड़ों बार साबित किया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट की पीछे अपनी फुर्ती-चुस्ती से कई हैरान करने वाले शिकार किए हैं।

मोहम्मद शहजाद कर रहे हैं धोनी जैसा कमाल

कुछ वैसे ही इन दिनोंअफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद कर रहे हैं। वैसे महेन्द्र सिंह धोनी तो विकेटकीपर के रूप में महानता की सीढ़ियां चढ़ चुके हैं लेकिन मोहम्मद शहजाद भी धोनी की तरह करामात दिखा रहे हैं।

हाल के दिनों में मोहम्मद शहजाद ने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन कर हर किसी को हैरान किया है। और एक बार फिर से मोहम्मद शहजाद ने एक जबरदस्त स्टंपिंग से महेन्द्र सिंह धोनी की याद दिला दी।

आयरलैंड के खिलाफ मोहम्मद शहजाद ने दिलायी धोनी की याद

इन दिनों भारत के ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच में मोहम्मद शहजाद ने शानदार स्टंपिंग की।

मोहम्मद शहजाद ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच में आयरिश बल्लबाज डॉकरेल को शानदार तरीके से स्टंपिंग कर हर किसी की जेहन में मोहम्मद शमी की याद को ताजा कर दिया।

मोहम्मद शहजाद ने धोनी की तरह तेजी से किया आयरिश बल्लेबाज को स्टंप

देहरादून में मंगलवार को आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा था। इस वनडे मैच में आयरलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज डॉकरेल बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे थे।

तभी पारी के 43वें ओवर की आखिरी गेंद को डॉकरेल स्टेप आउट कर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे। मोहम्मद नबी की ये गेंद डॉकरेल के पेड से छुती हुई मोहम्मद शहजाद के पास जा पहुंची जिन्होंने ऑफ साइड की तरफ बाहर जाती गेंद को एक हाथ से कलेक्ट करते हुए फुर्ती दिखाते हुए स्टंप उड़ा दिए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो- मोहम्मद शहजाद ने विकेट के पीछे दिखायी ऐसी चुस्ती कि आ गई महेन्द्र सिंह धोनी की याद appeared first on Sportzwiki.