खेल डेस्क। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने मुम्बई इंडियंस की ओर से आईपीएल में धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है। इस मुकाबले में युवराज ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ 35 गेंदों पर 53 रन की तूफानी पारी खेली है। हालांकि इस पारी के बावजूद वह अपनी टीम मुम्बई इंडियंस को जीत दिलाने में असफल रहे।
आईपीएल-12: एक ही मैच में पंत ने अपनी तूफानी पारी से बना डाले ये रिकॉर्ड
भारतीय टीम में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह का क्रिकेट भविष्य पिछले कुछ सालों से चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने संन्यास को लेकर अब युवराज सिंह ने बयान दिया है।
आईपीएल-12: पहले मुकाबले से पूर्व ही मुंबई इंडियंस को लगे दो बड़े झटके
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स की हार के बाद युवी ने कहा कि जब वक्त आएगा तो मैं सबसे पहले संन्यास ले लूंगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि कभी कभी वह खेलना जारी रखने को लेकर अनिश्चित हो जाते हैं।
अपने पहले ही मैच में केकेआर ने रच दिया ये इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम
दिल्ली कैपिटल के खिलाफ तूफानी पारी खेलेने वाले युवराज सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्ष मेरे लिए उतार चढ़ाव भरे रहे और मैं निर्णय नहीं कर पाया कि मुझे क्या करना है। आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की ओर से 35 गेंदों पर तूफानी अर्धशतकीय पारी के दौरान पांच चौके और तीन छक्के लगाए थे।
पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर विजयी आगाज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, इन दिग्गज खिलाडिय़ों पर रहेगी सभी की नजरें