Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद भी विश्वकप टीम में मिले जगह: मैथ्यू हेडन

आईपीएल मे खेलने को तैयार स्मिथ और वार्नर के ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी के विषय में और वर्ल्ड कप की ऑस्ट्रेलिया टीम के बारे में ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने कहा है कि स्मिथ और वार्नर दोनों को ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए भले ही ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा ना खेल पाए .

1 साल के बैन से लौट कर आ रहे हैं दोनों खिलाड़ी

स्मिथ और वार्नर दोनों खिलाड़ी 1 साल के बैन से लौट कर आ रहे हैं. अफ्रीका में हुए बॉल के साथ  छेड़झाड़ की घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड  ने इन दोनों खिलाड़ियों पर 1 साल का बैन लगा दिया था, ज़ोकी 28 मार्च को ही खत्म हो रहा है उसी घटना  के कारण ही ये दोनों खिलाड़ी पिछली बार आईपीएल भी नहीं खेल पाए थे, क्योंकि बीसीसीआई ने इनको आईपीएल मे खेलने की अनुमति नहीं दी थी.

हेडन ने कहा की

“स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर दोनों को ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होना चाहिए. ये दोनों बहुत ही बड़े खिलाड़ी है. इनके आईपीएल के प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान ना दिया जाए.”

बैन की समाप्ति के बाद ये दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल खेलने के लिए अपने-अपने टीम से जुड़ गये हैं.  स्मिथ राजस्थान से तो वही वार्नर हैदराबाद की टीम से खेलते हुए नजर आयेंगे.

स्मिथ और वार्नर के लिए आईपीएल एक प्रैक्टिस मैच की तरह

मैथ्यू हेडन का मानना है, कि

“स्मिथ और वार्नर को आईपीएल इसलिए खेलना चाहिए, क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों को मैच प्रैक्टिस मिल जाएँगी, जो इनके फॉर्म में लौटने के लिए सहायक होंगी. इन दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल को एक मौके की तरह लेना चाहिए.”

हेडन ने कहा कि

“खिलाड़ियों के  वर्कलोड की समस्या सिर्फ़ गेंदबाजों के लिए होती है. बल्लेबाजो को तो केवल बल्लेबाजी करते रहना चाहिए, जिससे वो लय मे बने रहे और टीम के खेल में अपना  योगदान देते रहें.”

गेदबाजों के वर्कलोड को कम करने की जरुरत

हेडन ने माना कि वर्कलोड की समस्या गेदबाजों के साथ जरुर आएगी, क्योंकि इंग्लैंड का मैदान पिछले कुछ दिनों से बल्लेबाजी के अनुकूल होते है, जिससे गेदबाजों की समस्या बढ़ जाएगीं, इसलिए उनके फिटनेस पर ध्यान देना बहुत जरुरी होगा. मई और जून के समय इंग्लैंड मे गर्मी भी होंगी जो गेदबाजों को परेशानी में डाल सकती है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद भी विश्वकप टीम में मिले जगह: मैथ्यू हेडन appeared first on Sportzwiki.