आर अश्विन और जोस बटलर के बीच हुए कल के मैच में विवाद के बाद क्रिकेट जगत में हडकंप मच गया है. दरअसल मैच के दौरान जब राजस्थान की टीम पंजाब के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने आई. तब 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर अश्विन रनअप के लिए आए तो उनके गेंद फेंकने से पहले ही जोस बटलर रन लेने के लिए अपना क्रिज छोड़ चुके थे.
उसी वक्त अश्विन ने बटलर को बाहर देखकर नॉन स्ट्राइक के स्टंप्स उड़ा दिए. इस तरह बटलर को पवेलियन वापस जाना पड़ा. उनको थर्ड अंपायर ने आउट दिया. इसके बाद बटलर काफी गुस्से में भी दिखे बटलर 69 रन बनाकर खेल रहे थे. उनके आउट होने के बाद मैच एकदम बदल गया.
इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने किया ट्वीट
विराट कोहली को इस खिलाड़ी ने शादी के लिए प्रपोज किया था, डेनियल वायट नाम की इस इंग्लिश महिला खिलाड़ी ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, कि
embarrassing!! He was still in the crease when he would have let go of the ball
https://t.co/GGP8swCFRv
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) March 26, 2019
“ये बहुत दुखद है. वो क्रीज में थे जब ये गेंद फेकने जा रहे थे. अश्विन ने बटलर को आउट करने के बाद उनके साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया. जिसकी वजह से बटलर गुस्सा भी हो गए थे. मैच के बाद जब अश्विन उनसे हाथ मिलाने गए तब भी इस खिलाड़ी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई.”
अश्विन पर खेल भावना का गला घोटने का आरोप लग रहा है

इस घटना के बाद अश्विन पर खेल भावना का गला घोटने का आरोप लग रहा है. ट्विटर से लेकर आम लोग भी अश्विन के खिलाफ बोल रहे हैं. अश्विन इससे पहले भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में ऐसा कर चुके हैं. लेकिन उस समय सहवाग जो कप्तान थे उन्होंने सचिन के कहने पर अपील वापस ले ली थी.
अश्विन ने बटलर को वार्निंग भी नहीं दी थी

अश्विन ने बटलर को वार्निंग भी नहीं दी थी. बटलर के आउट होने के बाद पंजाब ने ये मैच आसानी से अपने नाम कर लिया. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं खेल पाया. अब पंजाब का मुकाबला कल कोलकाता नाइट राइडर्स से है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विराट कोहली को प्रपोज कर चुकी डेनियल वायट ने अश्विन-बटलर विवाद में इन्हें माना दोषी, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.
