Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पास सुनहरा मौका, ऐसे बन सकती है इंग्लैंड को हटा विश्व की नंबर वन वनडे टीम

इस समय विश्व की सबसे बेहतरीन वनडे टीम की अगर बात करें. तो इसमे भारत और इंग्लैंड का नाम सबसे पहले आता है. ये दोनों टीमें इस समय विश्व की सबसे बेहतरीन टीम बताई जाती है. विश्व कप जीतने की भी दावेदार में ये दोनों टीम सबसे ऊपर आती है. हालाँकि विश्वकप से पहले भारत के पास नंबर 1 बनने का मौका है.

मई 2018 में इंग्लैंड ने आईसीसी रैंकिंग में भारत को नंबर एक वनडे टीम से हटाया था. दस महीने बाद, 50-ओवर के प्रारूप में भारतीय टीम के पास फिर मौका है, नंबर एक बनने का. आइए आपको बताते हैं भारतीय टीम को नंबर एक बनने के लिए क्या करना होगा!

ऐसे नंबर एक बन सकती है भारतीय क्रिकेट टीम 

टेस्ट सीरीज़ में हार के वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को एकदिवसीय श्रृंखला में 2-2 से ड्रॉ करने में सफल रहा. वेस्टइंडीज में दो वनडे मैचों में इंग्लैंड की हार ने भारत को नंबर एक रैंकिंग हासिल करने का मौका दिया है. 7 मार्च 2019 तक, इंग्लैंड और भारत दोनों के 123 रेटिंग अंक हैं. लेकिन इयोन मोर्गन की टीम दशमलव अंकों के आधार पर अपने शीर्ष स्थान पर बनी हुई है.

5-0 जीतो और बन जाओ नंबर वन 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 5 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद, दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है. और इंग्लैंड को नंबर एक एकदिवसीय टीम के रूप में प्रतिस्थापित कर सकती है यदि वे सभी मैच जीतने में कामयाब रहे.

अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोरलाइन  5-0 रहा तब भारतीय टीम एक बार फिर विश्व की नंबर एक टीम बन जाएगी.

शानदार फॉर्म में है भारतीय टीम 

Ranchi ODI: India will go on to win series in Dhoni's home

भारतीय टीम इस समय वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रही है. उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के धरती पर मात दिया. फिर न्यूजीलैंड को भी उन्हीं के सरजमीं पर हराया. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिस तरह के फॉर्म में भारतीय टीम है. वो आराम से 5-0 से सीरीज जीतकर नंबर एक बन सकती है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत के पास सुनहरा मौका, ऐसे बन सकती है इंग्लैंड को हटा विश्व की नंबर वन वनडे टीम appeared first on Sportzwiki.