खेल डेस्क। आईपीएल का 12वां संस्करण शुरू होने में अब कुछ दिनों का ही समय शेष है। इस भारतीय टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी केन विलियम्सन चोटिल हो गए हैं। इस कारण उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।
भारत के इस पूर्व कप्तान ने विराट को बताया टीम का आधा कप्तान
केन विलियम्सन वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। इसी कारण उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है।
अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी की ख्वाहिश, ये बॉलीवुड अभिनेत्री निभाएं बॉयोपिक में उनका किरदार
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि स्कैन से पता चला है कि केन के कंधे में हल्की चोट आई है। इसी कारण केन विलियम्सन को उस जगह पर दर्द हो रहा है, लेकिन यह बड़ी चोट नहीं है। कीवी कोच ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि हम क्राइस्टचर्च में ही आकलन करेंगे कि केन विलियम्सन इस मुकाबले में खेलेगा या नहीं।
फिरोजशाह कोटला मैदान पर अब इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट शृंखला के बाद केन विलियम्सन को आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुडऩा है। अब समय ही बता पाएगा कि कीवी कप्तान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से कब जुड़ते हैं।