Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन के फॉर्म में वापस आने से, इन वजहों से कट सकता है विश्व कप में के एल राहुल का पत्ता!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे में भारत के लिए जो सबसे बेहतरीन काम हुआ वो सलामी बल्लेबाजों का फॉर्म में वापस आना है. पिछले कई मैचों से शिखर धवन और रोहित शर्मा के फॉर्म पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे. लेकिन पिछले मैच में इन खिलाड़ियों ने दिखाया क्यों ये खिलाड़ी भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं.

शिखर धवन ने खेल दी ऐसी पारी आलोचकों का बंद हो गया मुंह 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज धवन ने चौथे मैच में अपनी आज तक की सबसे बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 115 गेंदों का सामना किया और 143 रन बनाए. जिसमे 18 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए. विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी का फॉर्म में आना बेहद जरूरी था. भारतीय टीम विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज खेल रही है.

आईसीसी ट्राफी में ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में होता है. उन्होंने अब तक जितने भी आईसीसी ट्राफी मैच खेला है.उसमे इस खिलाड़ी का औसत 65 का रहा है. अब के एल राहुल के लिए धवन की ये पारी चिंता का विषय होगी.

क्या कटेगा के एल राहुल का पत्ता 

के एल राहुल का फॉर्म वनडे में पिछले कुछ सालों से बहुत ही खराब रहा है. इस खिलाड़ी ने हालांकि टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन टेस्ट और वनडे में ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाएं हैं. जिसके लिए वो जाने जाते हैं. 2017 से इस खिलाड़ी का औसत लगभग 15 का रहा है. विश्व कप इंग्लैंड में होने वाला है. जहाँ तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.

के एल राहुल की जगह भारत चौथा गेंदबाज ले जा सकता है. अगर तीसरे सलामी बल्लेबाज की बात करें तो विजय शंकर बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

क्यों विजय शंकर बन सकते हैं सलामी बल्लेबाज के विकल्प!

पिछले कुछ मैचों में हमने देखा है. विजय शंकर नंबर चार नंबर नंबर सात कहीं भी अच्छा खेल ले रहे हैं. अगर इस  खिलाड़ी के अंदर इतनी प्रतिभा है. तो इसका उपयोग किया जा सकता है. वैसे भी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज की जरूरत तभी पड़ने वाली है. जब धवन रोहित चोटिल हो जाएं. मध्यक्रम में के एल राहुल खेल नहीं सकते जैसा पिछले मैच में भी देखा गया.

विश्व कप में हम एक खिलाड़ी को इसलिए नहीं प्रोटेक्ट कर सकते क्योंकि उनके अंदर प्रतिभा है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post धवन के फॉर्म में वापस आने से, इन वजहों से कट सकता है विश्व कप में के एल राहुल का पत्ता! appeared first on Sportzwiki.