Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बार इंग्लैंड के पास विश्वकप को जीतने का अच्छा मौका- सुनील गावस्कर

1983 विश्वकप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे सुनील गावस्कर ने कहा इस बार इंग्लैंड के पास विश्वकप को जीतने का सुनहरा मौका है. ये उन्होंने इस संदर्भ कहा, कि पिछली दो बार से जो देश मेजबानी कर रहा है वह ही विश्वविजेता भी बन रहा है. ऐसे में इस बार इंग्लैंड नया विश्व विजेता बन सकता है.

परिस्थीती इंग्लैंड के साथ

गावस्कर ने मंगलवार को ब्रिटिश हाई कमिश्नर के आवास पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वहां पर उन्होंने विश्वकप की वार्ता में ये बातें कही कि 2011 में भारत ने मेजबानी की तो वह विजेता बना, इसके बाद 2015 मेें ऑस्ट्रेलिया ने मेजबानी की तो ऑस्ट्रेलिया ने खिताब पर कब्जा किया. इस बार विश्वकप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है तो उसके पास विश्वकप को जीतने का अच्छा मौका है.

हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि

“मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इंग्लैंड ही विश्वकप जीतेगा, मेरा कहना है कि इस बार इंग्लैंड के पास विश्व कप को जीतने का सुनहरा अवसर है. अगर पिछले 2-3 बार के आंकड़ों को देखें तो.”

इंग्लैंड के पास विश्वकप जीतने का सुनहरा मौका-

बता दें कि अभी तक इंग्लैंड एक बार भी विश्वकप जीतने में सफल नहीं हुआ है. भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर का पहला और आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला.वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी है.

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त डॉमिनिक एसक्विथ ने उम्मीद जताई कि इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम, महिला क्रिकेट टीम की तरह जीत दर्ज करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय़ महिला दिवस मनाया. और इस दौरान इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत की महिला टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की.

इस बार विश्वकप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है, आईपीएल के तुरंत बाद विश्वकप का आगाज हो जाएगा. विश्वकप की शुरुआत 30 मई से होगी जो 15 जुलाई तक चलेगी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post इस बार इंग्लैंड के पास विश्वकप को जीतने का अच्छा मौका- सुनील गावस्कर appeared first on Sportzwiki.