भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद पहला वनडे मैच भारत की टीम ने मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत लिया था. मोहम्मद शमी ने अपने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे. वह न्यूजीलैंड में खिलाफ हाल में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में भी शानदार गेंदबाजी की थी.
9 मैचों में हासिल कर चुके 17 विकेट

अक्टूबर 2018 से मोहम्मद शमी 9 मैचों में 25.23 की औसत से 17 विकेट हासिल कर चुके हैं. वह शानदार फॉर्म में है. अक्टूबर 2018 से पहले वह वनडे टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की धरती में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में मौका दिया था.
उन्होंने अपने चयन को सही साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन भी किया. अब वह विश्व कप 2019 की टीम में अपना स्थान लगभग पक्का कर चुके हैं.
भुवनेश्वर या शमी, कप्तान कोहली की परेशानी

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी भारतीय टीम के लिए पिछले दो साल से शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब शमी के शानदार फॉर्म के बाद बुमराह-शमी की जोड़ी का विकल्प भी भारतीय टीम को मिल गया है.
इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए यह चिंता का विषय बन गया हैं.
इस वजह से सिर्फ एक तेज गेंदबाज की प्लेइंग इलेवन में जगह खाली

विश्व कप 2019 में भारत के पास कुलदीप और चहल की स्पिन जोड़ी पहले से ही है. जिसका प्लेइंग इलेवन में खेलना निश्चित है. वहीं तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या निभाएंगे.
जसप्रीत बुमराह वनडे क्रिकेट के नंबर-1 तेज गेंदबाज है, इसलिए उनका भी प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित है, लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में अब भारत के पास मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के रूप में दो विकल्प है. इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को ही प्लेइंग इलेवन में शामिल कर पाना संभव है.
रा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस वजह से मोहम्मद शमी ने बढ़ाई कप्तान विराट कोहली की परेशानी appeared first on Sportzwiki.