खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों ही टीमों को अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों का ही लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा।
इस मैच में एक बार फिर से सभी की नजरें सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पर होगी। बॉल टैम्परिंग विवाद के कारण पिछले साल आईपीएल नहीं खेल सके डेविड वार्नर ने इस साल पहले ही मैच में तूफानी पारी खेली थी।
युवराज सिंह ने एक बार फिर लगा दिए लगातार इतने छक्के, ताजा हुई 2007 विश्व कप की याद
इस मुकाबले में उनके पास विराट कोहली और शेन वाटसन के क्लब में शामिल होने का मौका होगा। ये दोनों बल्लेबाज चार-चार शतक लगा चुके हैं। जबकि डेविड वार्नर के आईपीएल में तीन शतक है। वहीं आईपीएल के पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में ;मांकडिंग़ विवाद को भुलाकर मैदान पर उतरेगी।
मुम्बई इंडियंस को मिला ये तूफानी तेज गेंदबाज, बुमराह और मलिंगा के साथ जमाएगा जोड़ी
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, मनन वोहरा, आर्यमन बिरला, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, शुभम रंजन, एश्टन टर्नर, महिपाल लोमरोर, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कृष्ण गोपाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, वरुण आरोन, ओशन थॉमस, सुदेशान मिधुन।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, खलील अहमद, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर) बासिल थम्पी, रिकी भुई, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्दार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी शाहबाज नदीम, टी नटराजन, मनीष पांडे, युसूफ पठान, राशिद खान, विजय शंकर, शाकिब अल हसन, आर साहा, संदीप शर्मा, बिली स्टैनलेक।