Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टैंपरिंग के बाद पहली बार डेरेन लेहमन की कोचिंग में वापसी

सिडनी
गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कोचिंग छोड़ने वाले डेरेन लेहमन ने कोचिंग में वापसी की है और गुरुवार को बिग बैश लीग की ब्रिसबेन हीट टीम ने उन्हें कोच नियुक्त किया। लेहमन ने हीट के साथ वापसी की है, जिसने उनकी अगुआई में 2013 में बिग बैश खिताब जीता था। लेहमन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बुरे समय के दौरान आप काफी कुछ सीखते हैं और मेरे लिए यह खेल का लुत्फ उठाना है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर इस खेल से प्यार करने लगा हूं इसलिए मैं काफी प्रतिभा वाले कुछ युवा खिलाड़ियों के साथ फिर काम करने को लेकर बेताब हूं।’ 

लेहमन पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के कोच थे जब बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान रेगमाल से गेंद को घिसने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया था। 

उस समय टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को सीधे दोषी ठहराया गया था और बेनक्रॉफ्ट के साथ इन दोनों पर भी लंबे प्रतिबंध लगे थे। लेहमन ने बाद में ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश सीनियर प्रबंधन के साथ पद छोड़ दिया था।