भारतीय क्रिकेट टीम में अगर सबसे बेहतरीन युवा सितारे की बात करें तो सबसे पहला नाम शुभमन गिल का आता है. इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ सालों में घरेलू मैच हो या फिर इंडिया ए. उन्होंने हर मैच में बड़ी-बड़ी पारी खेली है. जिस वजह से इस खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में भी हुआ. हालंकि इस खिलाड़ी को दो मैच खेलने का मौका मिला. जहाँ उनका प्रदर्शन उतना सही नहीं रहा.
इसके बाद भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया. लेकिन इस खिलाड़ी के अंदर बहुत प्रतिभा है. और आगे पूरी उम्मीद है इस खिलाड़ी को मौका मिलेगा और ये खिलाड़ी बड़ा बल्लेबाज बनेगा.
राहुल द्रविड़ के लिए शुभमन गिल ने कही ये बड़ी बात

द्रविड़ इंडिया अंडर-19 और इंडिया ए के कोच हैं. इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के कोचिंग में ही भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप पर कब्जा जमाया था.
शुभमन ने कहा,
“राहुल सर ने मेरे क्रिकेट करियर को संवारने में बहुत मदद की. हमने उनके अनुभव से काफी सीखने की कोशिश की, वो खुद भी इस दौर से गुजर चुके हैं. इसलिए वो एक 18-19 साल के खिलाड़ी की भावनाओं को समझते हैं, मैंने उनसे एक और जरुरी चीज सीखी कि हमें सफलता को कैसे संभालना है और असफलता की निराशा से बाहर कैसे निकलना है.”

उन्होंने आगे कहा,
“राहुल सर बहुत शांत स्वभाव के हैं और खिलाड़ियों की हर परेशानी को दूर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं”
आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलते दिखेंगे

क्रिकेट पंडित पृथ्वी शॉ के साथ-साथ गिल को भी भारतीय बल्लेबाजी का भविष्य बता रहे हैं.अंडर-19 विश्व कप में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 418 रन बनाए, जिसके तुरंत बाद उनकी किस्मत ने ऐसी करवट ली कि कुछ पलों में ही सब कुछ बदल गया.इस खिलाड़ी को अब आप आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलता देखेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post राहुल द्रविड़ ने मेरे क्रिकेट करियर को संवारने में बहुत मदद की: शुभमन गिल appeared first on Sportzwiki.