Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं होगी वार्नर और स्मिथ की वापसी

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

विराट कोहली ने की इस दिग्गज बल्लेबाज के इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी

दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ और वार्नर का निलंबन 29 मार्च को समाप्त होगा, लेकिन इन दोनों क्रिकेटरों के चोट के कारण इस दिन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की संभावना ना के बराबर है।

विराट कोहली ने की इस दिग्गज बल्लेबाज के इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे शृंखला के बाद पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की शृंखला का चौथा वनडे 29 मार्च और पांचवां मैच 31 मार्च को खेला जाएगा।

इन दोनों मैचों में स्मिथ और वार्नर के खिलने की संभावना कम है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने अभी अभ्यास शुरू ही किया है और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा समय लगेगा। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर दोनों कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं और इन दोनों क्रिकेटरों का निलंबन 29 मार्च को समाप्त होगा।

विराट ने कर डाला एक और काबिले तारीफ का काम, चौंक जाओंगे जानकर

इस बात की संभावना ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भी व्यक्त की है। उन्होंने भारत के खिलाफ होने वाले पहले वनडे की पूर्व संख्या पर कहा कि उन्हें नहीं लगता कि डेविड वार्नर या स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ 29 मार्च को मैच में खेलेंगे।