भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीक वनडे सीरीज का अंतिम मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किये गये। केएल राहुल और युजवेंद्र चहल की जगह रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है।
राहुल के लिए बड़ा झटका

साल 2016 में वनडे डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अभी तक सिर्फ 14 वनडे मैच खेले हैं। पहले मैच में भले ही उन्होंने शतक बनाया था लेकिन उसके बाद उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक ही निकला था।
इसके बावजूद उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें विश्व कप टीम में शामिल करने की बात हो रही थी। सीरीज के पहले तीन मैचों में बेंच पर बैठने के बाद उन्हें चौथे मैच में खेलने का मौका मिला, लेकिन अंतिम मैच में फिर ड्रॉप कर दिया गया।
बल्ला रहा खामोश

केएल राहुल को पिछले मैच में विराट कोहली की जगह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। जब वह बल्लेबाजी करने आये तो भारत का स्कोर 193/1 था लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए।
राहुल 31 गेंद में 26 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गये। इस पारी में उन्होंने सिर्फ एक चौका जड़ा। वह लगातार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ऐसा करने में असफल रहे।
विश्व कप की उम्मीदों को झटका

केएल राहुल को अंतिम दो मैचों में मौका देने की बात हो रही थी लेकिन एक मैच के बाद ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इससे उनके विश्व कप में खेलने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है।
राहुल बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनकी प्रतिभा पर भी किसी को शक नहीं है, लेकिन वह उसे प्रदर्शन में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। अभी उनके पास आईपीएल में मौका है लेकिन उनके लिए अब विश्व कप टीम में जगह बनाना खासा मुश्किल हो गया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post क्या दिल्ली वनडे में ड्रॉप होना इशारा है कि विश्व कप टीम में नहीं होंगे केएल राहुल? जाने appeared first on Sportzwiki.