Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : हांगकांग क्रिकेट में दिखा जसप्रीत बुमराह जैसे एक्शन वाला गेंदबाज, हांगकांग ने बीसीसीआई से पूछा ये सवाल

वनडे क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बन चुके जसप्रीत बुमराह अपने क्रिकेट करियर के शुरूआत से ही अपने एक्शन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उनके गेंदबाजी एक्शन से उन्हें पिक कर पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल होता है. वह अपने विचित्र एक्शन का भरपूर फायदा उठाते है और विश्व क्रिकेट में तेजी से अपना नाम बना रहे हैं.

हांगकांग क्रिकेट में दिखा बुमराह जैसे एक्शन वाला गेंदबाज 

हांगकांग क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह जैसे एक्शन वाला तेज गेंदबाज दिखा है. बुमराह जैसे एक्शन वाला यह तेज गेंदबाज हांगकांग के अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में देखने को मिला है. हांगकांग क्रिकेट ने अपने इस युवा तेज गेंदबाज का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है.

यहाँ देखें बुमराह के एक्शन की गेंदबाजी का वीडियो 

हांगकांग क्रिकेट ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “आज अंडर-13 में देखा गया, एक और दिलचस्प गेंदबाजी एक्शन, क्या यह आपको किसी की याद दिलाता है?”

 

बुमराह वर्तमान समय में माने जाते हैं दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज 

जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय में दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज माने जाते हैं. उनकी गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बुरे सपने की तरह होता है. वह अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर बहुत कम समय में अपना एक बड़ा नाम बना चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह अगर आम से एक खास गेंदबाज बने हैं, तो इसमें उनका अपनी गेंदों में किये गये मिश्रण का बहुत बड़ा हाथ रहा है. वह कब बाउंसर डाल दे या कब स्लोवर वन गेंद डाल दे ये कहना काफी मुश्किल रहता है.

जसप्रीत बुमराह की खास बात यह है, कि वह अपनी इच्छानुसार जब चाहे यॉर्कर गेंद डालने की क्षमता रखते हैं. जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद इतनी कातिलाना होती है, कि इसमें बल्लेबाज का बाउंड्री लगाना, तो दूर उस बल्लेबाज के लिए अपना विकेट बचाना भी एक चुनौती होती है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
 

The post वीडियो : हांगकांग क्रिकेट में दिखा जसप्रीत बुमराह जैसे एक्शन वाला गेंदबाज, हांगकांग ने बीसीसीआई से पूछा ये सवाल appeared first on Sportzwiki.