स्पोर्ट्स डेस्क। पुलवामा में जवानो पर हुए आतंकी हमले की आग अभी भी देश के लोगों में भड़क रही है। इसी के मद्देनजर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को सम्मानित करने के फैसले को रद्द कर दिया है। आपको बता दें, DDCA ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार (13 मार्च) को खेले जाने वाले पांचवें वनडे मैच के दौरान दिल्ली के दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया था।
वहीं DDCA के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को सम्मानित करने की हमारी योजना थी, लेकिन बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के उद्घाटन समारोह रद्द करने के फैसले के बाद हमने भी इसे रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा डीडीसीए ने दिल्ली पुलिस के शहीद कोष में दस लाख रुपए दान करने का भी फैसला लिया है।
इससे पहले BCCI ने भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2019) ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर उस कार्यक्रम में लगने वाली राशि को शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए दिए जाने का फैसला लिया था। बताते चले, इससे पहले पुलवामा आंतकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में कोहली ने भी एक अवॉर्ड फंक्शन रद्द कर दिया था। आपको जानकारी में बता दें, पुलवामा आतंकवादी हमले में केन्द्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (CRPF) के 40 जवानों के शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इस हमले के जवाब में भारतीय वायु ने PoK में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को खत्म किया।
यह भी पढ़े:-
इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को बताया टीम का अधूरा कप्तान, धोनी आज भी आधे कप्तान
गांगुली ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह
IND vs AUS: चौथे वनडे में इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम
Herald