Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सनराईजर्स हैदराबाद को आईपीएल से पहले बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है आईपीएल से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। अब आईपीएल का ये सीजन सिर पर हैं और उसी बीच पिछले सीजन की रनरअप टीम सनराईजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। सनराईजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाने वाले केन विलियम्सन का कुछ मैचों में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

सनराईजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, केन का शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को सनराईजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर पर प्रतिबंध लगने के बाद पिछले आईपीएल सीजन में कप्तानी सौंपी थी लेकिन विलियम्सन ने बल्लेबाजी के साथ ही कप्तानी में भी जोरदार दम दिखाया।

लेकिन इन दिनों अपनी सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान अपने कंधे में चोट लगवा चुके केन का इस आईपीएल सीजन के शुरुआती कुछ मैच खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ केन विलियम्सन को लगी कंधे में चोट

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला गया जहां न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को एक पारी और 11 रनों से हराया।

लेकिन दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि उन्होंने बड़ी ही मुश्किल से दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और 72 रन बनाए।

केन की चोट को लेकर न्यूजीलैंड के कोच का बयान

केन की चोट को लेकर न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि स्पष्ट रूप से उन्हें जलन है और खून बह रहा है। हालांकि ये एक बड़ी चोट नहीं है। हमें उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगे और हमारे लिए ये सुनिश्चित करने के लिए है कि वो इसे और अधिक नहीं बढ़ाते हैं। वो क्राइस्टचर्च में टीम के साथ होंगे और वहां हम उनके खेलने का आकलन करेंगे।

गैरी स्टीड ने आगे कहा कि कोई भी खिलाड़ी टेस्ट टीम में अपने स्थान को नहीं छोड़ना चाहता है लेकिन मुझे लगता है कि ये कहना सुरक्षित है कि हम शायद इस पक्ष को लेकर गलत करेंगे और जोखिम का कोई मौका है तो हम उसे खेल से खींचने की संभावना देखेंगे।

आईपीएल में सभी चीजें रही सही तो खेलेंगे केन

स्टीड ने आईपीएल में केन के खेलने पर कहा कि अगर चीजें उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ती हैं, तो फिर भी आईपीएल में जाने से उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन ये भी जानना है कि अगर वो 100 फिसदी नहीं हैं, तो हम संभावित रूप से उन्हें वापस पकड़ लेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि वो उस विमान में जाने से पहले सही हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post सनराईजर्स हैदराबाद को आईपीएल से पहले बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है आईपीएल से बाहर appeared first on Sportzwiki.