Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है युवा हसनैन : वाटसन

कराची
आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन का मानना है कि पाकिस्तान का युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन आस्ट्रेलिया के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वाटसन क्वेटा ग्लैडियटर्स फें्रचाइजी की तरफ से खेलने के लिये 15 साल बाद कराची आये हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी 18 वर्षीय गेंदबाज को इतनी तेजी से गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा और मेरा मानना है कि यहां तक यूएई की पिचों में भी आस्ट्रेलियाई टीम के लिये उसे खेलना आसान नहीं होगा। वाटसन ने कहा कि हसनैन का अपनी लेंथ और स्विंग पर नियंत्रण प्रभावशाली है और वह अपनी तेजी में भी बहुत अच्छी तरह से विविधता लाता है।