Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रसारण पर प्रतिबंध के बाद आईपीएल देखने के विकल्प तलाश रहे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी

कराची
पाकिस्तान सरकार द्वारा आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाये जाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी इस टी20 लीग के मैचों को देखने के विकल्प सोशल मीडिया पर तलाश रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 2008 में पहले सत्र के बाद से आईपीएल खेलने नहीं बुलाया गया है लेकिन यहां यह लीग काफी लोकप्रिय है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच आये राजनयिक तनाव के कारण पाकिस्तान सरकार ने देश में टीवी पर भारतीय कार्यक्रमों के प्रसारण और सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है ।