भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में लगा हुआ है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक लगभग हर क्षेत्र में शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है लेकिन फिर भी पिछले काफी समय से नंबर चार बल्लेबाजी क्रम बड़ी फांस बनी हुई है।
विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर वाद-विवाद
पिछले कुछ दिनों से तो नंबर चार का सोल्यूशन निकालने के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को आगे आना पड़ा और उन्होंने विश्व कप में नंबर चार पर विराट कोहली को उतारने के संकेत दिए।

विराट कोहली अर्से से वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से नंबर 4 का हल ढूंढने के लिए रवि शास्त्री ने विराट कोहली का बल्लेबाजी क्रम बदलने की बात कही है।
अजीत आगरकर विराट कोहली के बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ के खिलाफ
इस बात से कई पूर्व क्रिकेटर तो रवि शास्त्री के समर्थन में खड़े हैं तो कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने दो टूक कह रहे हैं कि विराट कोहली के नंबर तीन बल्लेबाजी क्रम से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर विराट कोहली को नंबर 4 पर उतारने की योजना के पूरी तरह से खिलाफ नजर आ रहे हैं। आगरकर का मानना है कि कोहली नंबर 3 पर ही सही हैं।
विराट को नंबर तीन से पीछे धकेलना नहीं होगा सही
अजीत आगरकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर अपनी बात रखते हुए कहा कि “वे संख्याएं आपको कहानी सुनाती हैं। नंबर 3 पर 32 शतक। और हां नंबर 4 पर अभी भी अच्छे हैं। लेकिन फिर भी बिल्कुल नहीं। “

“जिस बल्लेबाज ने एक ही क्रम पर खास महानता हासिल की है उसे आप पीछे क्यों धकेलना चाहते हैं। उन्होंने नंबर तीन पर सबकुछ हासिल किया है। इसी नंबर पर वो भारत के महान फिनिशर साबित हुए हैं।”
भारत को करनी चाहिए मिडिल ऑर्डर की चिंता
भारत के शीर्ष क्रम को लेकर अजीत आगरकर ने कहा कि “भारत की तिकड़ी को परेशान करना अनुचित और अच्छा नहीं है। भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने कई जीत की नींव को रखा है। और उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए।”

“मैं ये कहने में सही हूं कि मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने से नहीं चूकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि कोहली को इस क्रम से पीछे धकेलना मूखर्तापूर्ण बात होगी। और केएल राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतारना। शीर्ष तीन में भारत को वनडे में कोई दिक्कत नहीं है। भारत को मध्यक्रम की चिंता है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post अजित आगरकर ने अब रवि शास्त्री के फैसले पर उठाया सवाल, इस खिलाड़ी के बल्लेबाजी क्रम बदलने पर भड़के appeared first on Sportzwiki.