भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया है. ऑस्ट्रेलिया को 2-2 से सीरीज बराबर करने के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला है.
बुमराह ने पारी की अंतिम गेंद पर लगाया कमिंग्स को गगनचुम्बी छक्का

भारत की पारी का अंतिम ओवर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स लेकर आ रहे थे. वह अपने इस ओवर की शुरूआती पांच गेंदों में विजय शंकर और युजवेंद्र चहल को आउट कर चुके थे. भारत का स्कोर 49.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 352 रन हो चूका था.
अंतिम गेंद पर बल्लेबाजी करने के लिए जसप्रीत बुमराह मैदान पर उतरें, पैट कमिंग्स ने काफी तेज गति से बुमराह को फुल लेंथ की डिलेवरी दी, लेकिन इस गेंद को शानदार तरीके से खेलते हुए बुमराह ने मिडऑन के ऊपर से एक शानदार छक्का लगाया.
कोहली, बुमराह के छक्के को देख उछल पड़े

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह के छक्के को देख काफी खुश हो गये. जसप्रीत बुमराह के छक्के को देख वह ड्रेसिंग रूम में ही उछल पड़े हैं.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद अन्य लोग भी बुमराह के इस छक्के को देख काफी खुश हुए है.
बता दें, कि बुमराह एक तेज गेंदबाज है, इसलिए उनसे बल्लेबाजी में टीम को कोई ज्यादा उम्मीद नहीं रहती है, लेकिन जब उन्होंने इस तरह का एक शानदार छक्का लगाया, तो भारतीय ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी लोग हैरान हो गये. देखा जाए, तो इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 1 गेंद पर 600 के शानदार स्ट्राइक रेट से 6 रन बना डाले.
यहाँ देखें बुमराह के छक्के का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) March 10, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंग्स को एक शानदार छक्का लगा दिया और कप्तान विराट कोहली उनके छक्के को देख उछल पड़े हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जसप्रीत बुमराह ने आखिरी गेंद पर लगाया गगनचुम्बी छक्का, तो देखने लायक थी कोहली की प्रतिक्रिया appeared first on Sportzwiki.