Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जम्मू-कश्मीर के सलाम ने आईपीएल में पदार्पण किया, टूर्नामेंट में खेलने वाले राज्य के दूसरे खिलाड़ी

मुंबई
दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बने। 17 साल के सलाम ने रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी का आगाज भी किया। सलाम को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कैप सौंपी। वह मुंबई इंडियन्स के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। कुलगाम जिले के रहने वाले सलाम को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था। आफ स्पिन आलराउंडर परवेज रसूल इस लुभावने टूर्नामेंट में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। वह पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले साल ंिकग्स इलेवन पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के मंजूर दार को चुना था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।