इंटरनेट डेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। लेकिन पूरी सीरीज में अपनी खरबा फॅार्म से झूझ रहे टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने मोहाली में शानदार शतक लगाकर अपना दम दिखा दिया है। धवन ने वनडे की लगभग 17 पारियों के बाद शतक लगाने में कामयाब हुए है। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में 115 गेंदों 143 रनों की तूफानी पारी खेलकर विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म में लोट आए है।
IND vs AUS: शतक से चुकने के बाद भी रोहित ने सचिन को इस मामले में छोड़ा पीछे
वनडे करियर में अपना 16वां शतक पूरा करने के साथ धवन सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन गए है। इसके साथ धवन लिस्ट-ए क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। अगर सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट मेेें पहला स्थान विराट कोहली का आता है।
शिखर धवन और रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले विकेट के लिए 193 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी के अपनी ही 178 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ शिखर धवन ने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी शतकीय पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
शिखर धवन की वनडे इंटरनेशनल की तीन सबसे बड़ी पारियां
143 vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2019
137 vs साउथ अफ्रीका, मेलबर्न, 2015
132* vs श्रीलंका, दांबुला, 2017
Herald