आईसीसी विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इसके लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अभी भारतीय टीम विश्व से पहले अपनी अंतिम सीरीज खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अंतिम तीन मैच बचे हुए हैं। आज अंतिम मैच रांची में खेला जायेगा। टीम में लगभग 13 खिलाड़ियों की जगह पक्की हो चुकी हैं।
केएल राहुल या ऋषभ पन्त

विश्व कप में भारतीय टीम में ऋषभ पन्त को जगह मिलती है या केएल राहुल को, इस पर सवाल बना हुआ है। राहुल ने वापसी के बाद टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी, वहीं वनडे मैचों में उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पन्त सिमित ओवरों के क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में फ्लॉप रहने के बाद उन्हें वनडे मैचों में मौका नहीं मिला है।
जहीर और जडेजा ने दी राय

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बल्लेबाज अजय जडेजा ने पन्त और राहुल पर अपनी राय दी है। क्रिकबज के कार्यक्रम में उन्होंने अपनी- अपनी राय दी है। दोनों की राय अलग- अलग है।
अजय जडेजा के अनुसार केएल राहुल विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे वहीं जहीर खान ऋषभ पंत को विश्व कप टीम में चुने जाने का प्रबल दावेदार माने जाते हैं। हालाँकि, दोनों को भी विश्व कप टीम में जगह मिल सकती है।
अजय जडेजा ने कहा
“मैं उसके साथ सहमत हूं लेकिन केएल एक निश्चित है क्योंकि कई बार एक कप्तान ऐसा करने के लिए मजबूर होता है। अब जब राहुल ने अपने अंतिम दो मैचों में स्कोर किया है और टीम बनने वाली है। अगर वह असफल नहीं होते हैं तो उनका टीम में जगह मिलना निश्चित ही है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप में केएल राहुल या ऋषभ पन्त, जहीर खान और अजय जडेजा ने इन्हें दी टीम में रखने की सलाह appeared first on Sportzwiki.