खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने वाली है। इन दोनों क्रिकेटरों की अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने एक बयान दिया है।
रविन्द्र जडेजा ने वनडे में किया यह बड़ा कमाल, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
विश्व के महान स्पिन गेंदबाजों में शूमार शेन वार्न ने कहा कि अभी निलंबित चल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ के टीम में शामिल होने से विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत होगी। इन दोनों के टीम में शामिल होने से कंगारू टीम विश्व कप जीतने की दावेदार बन जाएगी।
पहले टी-20 में नहीं चला क्रिस गेल का बल्ला, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज शेन वार्न ने कहा कि स्मिथ और वार्नर पर लगा एक साल का प्रतिबंध इन दोनों क्रिकेटरों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इतने लम्बे अंतराल के बाद मैदान में वापसी करने से रन बनाने की भूख बढ़ती है और आप हर हाल में अपना अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।
सचिन से 139 पारियां कम खेल विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
वार्न ने कहा कि इन दोनों ही क्रिकेटरों के शानदार रिकॉर्ड हैं। उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत होगी। स्मिथ और वार्नर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने के लिए उत्साहित रहेंगे।गौरतलब है कि इंग्लैंड में इस साल आईसीसी वनडे विश्व कप 30 मई से शुरू होगा। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।