विश्व कप 2015 में भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे मोहित शर्मा पिछले कई सालों से टीम से बाहर चल रहे हैं। मोहित इस साल आईपीएल में अपनी पूरी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आयेंगे। उन्होंने चेन्नई से आईपीएल करियर की शुरुआत की थी लेकिन फिर वह किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ गये थे। इस साल नीलामी में फिर उन्हें चेन्नई ने खरीद लिया।
फिटनेस पर कर रहा काम

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा इस समय अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उनके पीठ में परेशानी थी और वह इसे से उभरने के लिए काम कर रहे हैं। इस समय मोहित चेन्नई में फिजियो नितिन पटेल की देखरेख में फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा
“मैं उन्हें (नितिन) पिछले छह वर्षों से जानता हूं। वह चेन्नई में रहते हैं और यही कारण है कि मैं यहां रिहैब कर रहा हूं।”
रणजी ट्रॉफी में हुए थे चोटिल

हरियाणा के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को गोवा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान पीठ में परेशानी हुई थी। उनकी टीम के लिए यह रणजी सीजन भी कुछ अच्छा नहीं था। टीम अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर रही और इसी वजह से क्वार्टरफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई।
मोहित ने आगे कहा
“मैं अभ्यास के लिए कॉलेज के मैदान का उपयोग कर रहा हूँ। पूर्व गेंदबाजी और गेंदबाजी सामान। रणजी सीजन आसान नहीं था, लेकिन हमने ठीक ठाक प्रदर्शन किया था।”
आईपीएल में अच्छा रिकॉर्ड

मोहित शर्मा ने आईपीएल में अपनी ‘बैक ऑफ द हैण्ड स्लोवेर बॉल’ की वजह से अलग ही पहचान बनाई है। चेन्नई के लिए खेलते हुए वह आईपीएल में पर्पल कैप भी जीत चुके हैं और इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिली थी।
84 आईपीएल मैचों में 90 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा के प्रदर्शन में 2015 विश्व कप के बाद काफी गिरावट आई। इसी वजह से उस साल के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका भी नहीं मिला।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एक बार फिर चेन्नई के लिए आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं मोहित शर्मा appeared first on Sportzwiki.