Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने इस बल्लेबाज को बताया वनडे का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के खब्बू बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं. बैंगलोर की टीम में विराट और एबी की जुगलबंदी देखने का मिलती है, दोनों ही विशेष परिस्थितियों में टीम को संकट से उबारने का काम करते हैं, अब जल्द ही प्रशंसको को एक बार ये दोनों खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं.

कई मैच उन दोनों ही बल्लेबाजों ने अकेले दम पर टीम को जिताए हैं, जब तक दोनों में से एक भी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद होता है, तो गेंदबाज खौफ के साये में रहता है.

केपटाउन में एबी से साक्षात्कार को लेकर जब सवाल किए गए, तो उन्होंने इन सवालों का बडी ही बेबाकी से उत्तर दिया. विराट कोहली के प्रर्दशन के बारे में पूछे जाने पर एबी ने कहा कि

”विराट का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और मुझे नहीं लगता कि ये जल्द ही रुकने वाला है.”

 

मैं उसके साथ आईपीएल में आठ साल से खेल रहा हूँ. उसमें एक अलग ही क्लास है, लेकिन फिर भी वह इंसान है और अन्य क्रिकेटरों की तरह उसे भी समय के साथ ऐसी परिस्थितियों से गुजरना होगा जहां बेसिक्स पर ध्यान देना होगा.

मुझे लगता है ये उसकी पर्सनालिटी और मानसिक शक्ति है, जो उसे वनडे का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है. मैं विराट और अपने में काफी समानता देखता हूँ. हम दोनों फाइटर हैं और हारना पसंद नहीं है. हमें साथ में बल्लेबाजी करना पसंद है.”

 

आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है, जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है. आईपीएल के बाद विश्वकप के लिए टीमों को खेलने इंग्लैंड जानै है. इस बार इंग्लैंड की धरती पर मैच होना है. इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार इंग्लैंड की टीम विश्वकप की दावेदार मानी जा रहा हैं.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने इस बल्लेबाज को बताया वनडे का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.