Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में यह पांच खिलाड़ी बन सकते हैं ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’, पहला सबसे बड़ा दावेदार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खत्म हो चुकी है. अब दोनों टीमों के बीच 2 मार्च से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इसी सीरीज के चलते दोनों टीमों के मिलाकर उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जो इस वनडे सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीत सकते हैं.

विराट कोहली 

विराट कोहली अगर किसी भी सीरीज में खेल रहे हो, तो निश्चित रूप से वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के सबसे बड़े दावेदार रहते हैं, क्योंकि उनका फॉर्म सदाबाहर हैं. वह हमेशा फॉर्म में ही रहते हैं. इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में वह निश्चित रूप से ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के सबसे बड़े दावेदार होंगे.

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा एक शानदार ओपनर बल्लेबाज है. वह वनडे क्रिकेट एक स्पेलिस्ट खिलाड़ी भी हैं. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में किसी भी विपक्षी टीम के लिए काफी खतरनाक बल्लेबाज साबित होते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़े काफी शानदार है. वह इस सीरीज में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार होंगे.

ग्लेन मैक्सवेल 

ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ रहे थे. इस वनडे सीरीज में भी अगर उनका यही फॉर्म बरक़रार रहता हैं, तो निश्चित रूप से वह भी ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के प्रबल दावेदार रहेंगे.

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव की घुमती हुई गेंदों को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. वह एक विकेट टेकिंग गेंदबाज है और भारतीय टीम को हर मैच में विकेट दिलाते हैं अगर कुलदीप यादव अपना शानदार फॉर्म इस वनडे सीरीज में भी जारी रखते हैं, तो वह निश्चित रूप से ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब जीत सकते हैं.

पैट कमिंग्स 

पैट कमिंग्स ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी गेंदबाज है. वह भारत में काफी खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें यहां की परिस्थतियों का अच्छे से अंदाजा है. पैट कमिंग्स बल्ले के साथ प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. वह भी अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ का ख़िताब हासिल कर सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में यह पांच खिलाड़ी बन सकते हैं ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’, पहला सबसे बड़ा दावेदार appeared first on Sportzwiki.