एमएस धोनी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है. पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है. कई भारतीय क्रिकेटर और विदेशी क्रिकेटर उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. आज हम भी आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन तीन विदेशी विकेटकीपर का नाम बताएंगे, जो एमएस धोनी को अपना आइडल मानते हैं. हालाँकि, यह तीनों विकेटकीपर धोनी के खिलाफ विश्व कप 2019 में खेलते हुए नजर आयेंगे.
सरफराज अहमद

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद एमएस धोनी को अपना आइडल मानते हैं और वह इस बात को कई बार मीडिया में भी बेबाकी से कह चुके हैं. उन्हें कई बार धोनी की तारीफ करते हुए देखा गया है. सिर्फ सरफराज अहमद ही नहीं बल्कि, उनकी पत्नी सयैदा खुस्बख्त भी एमएस धोनी की बहुत बड़ी फैन है. सरफराज और उनकी पत्नी धोनी की तारीफ अपने बयानों में कर चुके हैं.
मोहम्मद शहजाद

मोहम्मद शहजाद को अगर धोनी का सबसे बड़ा प्रशंसक कहा जाये, तो गलत नहीं होगा. वह धोनी के इतने बड़े प्रशंसक है, कि अपने टीम के साथियों से कहते है, कि उन्हें एमएस कहे, मोहम्मद शहजाद कई बार मीडिया में धोनी की तारीफें कर चुके हैं. वहीं कई बार ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए वह एमएस धोनी की तारीफें कर चुके हैं और उन्हें अपना आदर्श बताते है. मोहम्मद शहजाद का कहना है, कि उन्होंने विकेटकीपिंग भी एमएस धोनी के वीडियो देखकर ही सीखी है.
जोस बटलर

जोस बटलर को वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन इस बात को वह खुद नहीं मानते है. हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था. जिसमे उन्होंने एमएस धोनी की काफी तारीफ की थी.
जोस बटलर भी अपना आदर्श एमएस धोनी को ही मानते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब हाल में ही एक शानदार मैच जीताऊ शतक लगाया था, तो उसके बाद से उन्हें लोग वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज मान रहे थे, लेकिन जोस बटलर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था, कि मैं नहीं बल्कि एमएस धोनी ही वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वर्तमान समय के तीन विकेटकीपर जो धोनी को मानते हैं अपना आइडल, लेकिन विश्व कप में खेलेंगे खिलाफ appeared first on Sportzwiki.